
Weekly Tarot Horoscope 12 To 18 August 2024: हमारे जीवन में राशियों का बड़ा महत्व है। टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल इस हफ्ते राशियों का भविष्य बता रही हैं। यह 12 से 18 अगस्त, 2024 तक अपना असर दिखाएगा। यह राशिफल जोडियक साइन यानी जिस माह में आपका जन्म हुआ है, उस पर आधारित है।
Aries ( मेष ) ♈ : (March 21 – April 19)
इस सप्ताह आपकी नकारात्मक इच्छाएं प्रबल रहेंगी। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी भी तरह की लत से दूर रहें। औरा अवश्य साफ करें।
Taurus ( वृषभ )♉: (April 20 – May 20)
यह सप्ताह किसी विशेष साथी से मुलाकात संभव है। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। कोई नया काम मिल सकता है। गुलाब का इत्र लगाएं।
Gemini ♊( मिथुन ) : (May 21 – June 20)
इस सप्ताह कोई विशेष कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। विदेश से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। लंबी यात्रा होगी। सफाई कर्मचारी को कुछ दान करें।
Cancer ♋( कर्क ) : (June 21 – July 22)
इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र से अच्छी खबर मिलेगी। नए अवसर मिलेंगे। कार्य क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुरुवार को पंडित को पीला दान करें।
Leo ♌( सिंह ) : (July 23 – August 22)
इस सप्ताह तनाव महसूस होगा। भ्रम की स्थिति होगी, अपने इंट्यूशन सुनें। दूसरों की नेगेटिव प्रतिक्रिया से अधिक प्रभावित न हों। मेडिटेशन करें।
Virgo ♍( कन्या ) : (August 23 – September 22)
इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में नए बदलाव आएंगे। सूर्य को जल दें।
Libra ♎ ( तुला ) : (September 23 – October 22)
यह सप्ताह खुशियों और उत्साह से भरा होगा। नए संबंध बनेंगे, पुराने संबंधों में सौहार्द्रता आएगी। कलात्मक कार्य करेंगे। पानी से मैनिफेस्ट करें।
Scorpio ♏( वृश्चिक ) : (October 23 – November 21)
इस सप्ताह अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं। कार्यों में सफलता मिलेगी। सीमित मानसिकता नुकसान दे सकती है। रोज अपने विचारों को लिखें।
Sagittarius ♐(धनु ) : (November 22 – December 21)
यह सप्ताह साहस और धैर्य से काम लें। आपका संतुलित व्यहार कार्यों में सफलता देगा। दूसरों को ध्यान में रख कर निर्णय लें। प्राणायाम करें।
Capricorn ♑( मकर ) : (December 22 – January 19)
यह सप्ताह आर्थिक उन्नति देगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कमाई के नए अवसर व रास्ते नजर आएंगे। सुखद यात्रा होगी। सुबह श्री सूक्त का पाठ करें।
Aquarius ♒( कुंभ ) : (January 20 – February 18)
इस सप्ताह कोई सच सामने आ सकता है। किसी लीगल इश्यू से छुटकारा मिल सकता यदि आप सही हैं, तो सच कहें। हनुमान जी की उपासना करें।
Pisces ♓( मीन ) : (February 19 – March 20)
इस सप्ताह कुछ महिलाओं को तनाव रहेगा। अधिक अपेक्षाएं न करें, जो सामने हो उसे स्वीकार करें। अपनी भाषा पर कंट्रोल करें। मेडिटेशन करें।
वीडियो भी देखें…
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए आप पीपुल्स अपडेट के यूट्यूब चैनल पर जाएं