इटारसी में भीषण हादसा :रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत
इटारसी-पथरोटा मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर शव बाहर निकाले। हादसे के कारणों की पुलिस जांच जारी है।
Manisha Dhanwani
7 Feb 2026



























