MP में सरकारी बसों की वापसी!21 साल बाद फिर दौड़ेंगी राज्य की बसें, 1 अगस्त से शुरू होगी नई परिवहन सेवा
मध्य प्रदेश में करीब 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत चरणबद्ध तरीके से हजारों बसें सड़कों पर उतरेंगी। पहले चरण में 620 मार्गों पर 2432 बसों का संचालन होगा। इससे शहरों, जिलों और ग्रामीण इलाकों के बीच सफर आसान होगा।
Aditi Rawat
2 Jun 2026


























