इंदौर में पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसा- मुहाड़ी फॉल में दोस्तों के सामने डूबा ग्वालियर के बिल्डर का बेटा,मदद के लिए पुकारते रहे साथी
इंदौर के समीप मुहाड़ी फॉल में पिकनिक मनाने गए ग्वालियर के बिल्डर शेरसिंह जादौन के 20 वर्षीय बेटे अभिषेक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। छात्रों ने ग्रामीणों से रस्सी और साड़ी मांगी, पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया। बुधवार दोपहर एसडीआरएफ ने शव बरामद किया।
Hemant Nagle
22 Oct 2026


























