
भोपाल। मध्य प्रदेश के 5 जिलों के 19 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए हैं। इनमें से 11 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बता दें कि 20 जनवरी को 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए वोट डाले गए थे। इन चुनावों में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
ओंकारेश्वर में भाजपा की सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ नगर पालिका में कुल 24 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। इनमें से कांग्रेस ने 16 वार्डों में और भाजपा ने 8 वार्डों जीत हासिल की है। ओंकारेश्वर के सभी नतीजे आ गए हैं। 15 में से 9 में भाजपा तो 6 में कांग्रेस जीती है। यहां भाजपा की नगर सरकार बनेगी।
भाजपा ने मंत्री प्रेम सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के गढ़ बड़वानी में भी जीत हासिल की है। भाजपा को सोलंकी व लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल के वार्ड 9 में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस नेता व पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के क्षेत्र राजपुर में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।
343 वार्डों में से 183 पर भाजपा
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि 19 नगरीय निकायों में कुल वार्डों की संख्या 343 थी। इनमें से 183 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी और 143 वार्डों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के पार्षद विजयी घोषित हुए हैं। निकायवार घोषित पारिणाम निम्नानुसार हैं:-
जिले का नाम | नगरीय निकाय नाम | वार्डों की संख्या | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
गुना | नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर | 24 | 8 | 16 | 0 |
अनूपपुर | नगर परिषद जैतहरी | 15 | 7 | 6 | 2 |
खंडवा | नगर परिषद ओंकारेश्वर | 15 | 9 | 6 | 0 |
बड़वानी |
नगर परिषद खेतिया | 15 | 10 | 4 | 1 |
नगर परिषद पानसेमल | 15 | 10 | 3 | 2 | |
नगर परिषद पलसूद | 15 | 4 | 7 | 4 | |
नगर परिषद राजपुर | 15 | 11 | 4 | 0 | |
नगर परिषद अंजड़ | 15 | 11 | 2 | 2 | |
नगर पालिका परिषद बड़वानी | 24 | 14 | 10 | 0 | |
नगर पालिका परिषद सेंधवा | 24 | 19 | 5 | 0 | |
धार |
नगर पालिका परिषद धार | 30 | 18 | 9 | 3 |
नगर पालिका परिषद पीथमपुर | 31 | 13 | 17 | 1 | |
नगर पालिका परिषद मनावर | 15 | 9 | 6 | 0 | |
नगर परिषद धरमपुरी | 15 | 5 | 9 | 1 | |
नगर परिषद धामनोद | 15 | 6 | 9 | 0 | |
नगर परिषद कुक्षी | 15 | 7 | 8 | 0 | |
नगर परिषद डही | 15 | 10 | 4 | 1 | |
नगर परिषद राजगढ़ | 15 | 6 | 9 | 0 | |
नगर परिषद सरदारपुर | 15 | 6 | 9 | 0 |
इन निकायों में हुए चुनाव
गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में निर्वाचन हुआ। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी निर्वाचन कराया गया।
मतदान की स्थिति
- राघोगढ़ विजयपुर- 76%
- ओंकारेश्वर- 66%
- बड़वानी- 69%
- सेंधवा- 66%
- खेतिया- 74%
- पानसेमल- 72%
- पलसूद- 77%
- अंजड़- 75%
- धार- 63%
- मनावर- 67%
- धरमपुरी- 68%
- धामनोद- 68%
- कुक्षी- 70%
- राजगढ़- 73%
- सरदारपुर- 75%
- डही- 74%