राष्ट्रीय

आज नारी शक्ति के नाम भारत जोड़ो यात्रा: कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर बढ़ी यात्रा, राहुल गांधी के साथ कदमताल करेंगी महिलाएं

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा में हैं। सोमवार को इसके दूसरे चरण में यात्रा की शुरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से की। कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलिया गांव से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी की यात्रा आज लेडीज स्पेशल है। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इस बारे में कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने ट्वीट कर जानकारी दी की, भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार का दिन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहेगा। यात्रा आज अंबाला पहुंचेगी।

नवंबर में भी दिखा था ऐसा नजारा

नवंबर में भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केवल महिलाएं ही राहुल गांधी के साथ चलीं थीं। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से गुजर चुकी है।

शाहबाद के त्योडा गांव स्थित सरदारजी ढाबे पर राहुल गांधी का महिलाओं ने स्वागत किया।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी। जिसके बाद यात्रा ने 5 जनवरी की शाम को हरियाणा के पानीपत में प्रवेश किया। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी। हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी और यह नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी।

आज का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 6 बजे: कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलियां से पैदल यात्रा।
  • सुबह 10 बजे: शाहबाज PWD रेस्ट हाउस में टी-ब्रेक
  • दोपहर 3 बजे: कुरुक्षेत्र के बोरीपुर पदयात्रा पुन: शुरू
  • शाम 6 बजे: अंबाला के मोहड़ा में समाप्त होगी यात्रा
  • अनाज मंडी अंबाला कैंट में नाइट स्टे होगा।

7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा: करनाल में विधायक किरण चौधरी को लगी चोट, राहुल गांधी का दिखा ‘डॉग लव’

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। इसमें गांव-गांव में घर-घर संपर्क किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। पदयात्रा में इस भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की असफलताएं बताई जाएगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button