इंदौरमध्य प्रदेश

उज्जैन : अंबोदिया सेवाधाम आश्रम में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, 4 की हालत गंभीर

उज्जैन में मंगलवार को ग्राम अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में रहने वाले आधा दर्जन लोग अचानक बीमार हो गए। गंभीर हालत में सभी को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक को इंदौर रेफर किया गया है। 3 लोगों का इलाज जारी है। बता दें कि अंबोदिया स्थित सेवा धाम आश्रम में निराश्रित लोगों को रखा जाता है।

ये भी पढ़ें: Tanushree Dutta का एक्सीडेंट : महाकाल मंदिर जाते समय कार का ब्रेक हुआ फेल, पैर में लगी चोट

अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, सेवाधाम आश्रम के निशक्त वार्ड में रहने वाले 120 ऐसे निशक्त जन हैं। ये सभी रोजाना की तरह नाश्ता कर रहे थे कि एक-एक कर 6 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सेवाधाम आश्रम में हड़कंप मच गया। जिसमें अमर धर्म पिता सुधीर भाई (23) बीमारी मानसिक रोग मूक बधिर, लोकेश धर्म पिता सुधीर भाई (26) बीमारी मानसिक रोग, आशु शर्मा (30) बीमारी मानसिक रोग व मिर्गी, प्रवीण पुत्र नंदी लाल (45) बीमारी मानसिक रोग, मनोज पुत्र नंदलाल (59) बीमारी मानसिक रोग, मनोज पिता नंदलाल (59) बीमारी मानसिक रोग, विश्वनाथ (21) बीमारी मानसिक रोग सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां अमर और लोकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अस्पताल में भर्ती हैं। आशु शर्मा को इंदौर रेफर किया गया।

जांच के बाद पता चलेगा कारण

सीएमएचओ, सिविल सर्जन, आरएमओ और डॉक्टरों की टीम मामले की जांच के लिए पहुंच गई। कलेक्टर को मामले से अवगत कराया गया। वहीं तहसीलदार देव कुंवर सोलंकी ने बताया कि 6 लोग बीमार हुए। इनमें से 2 की मौत हुई है। एक गंभीर था, उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। बाकी 3 को जिला अस्पताल में भर्ती है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button