CG NEWS:रायपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: खून से लिखा- 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन
रायपुर में छात्र-युवा संगठनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन किया। राजधानी के अंबेडकर चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने खून से "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था क
PREM
21 Jul 2026




























