बॉलीवुडमनोरंजन

कंट्रोवर्सी से है गहरा नाता: द्रौपदी के चीर हरण से लेकर सेना को ‘बेवकूफ’ कहने तक, इन वजहों से विवादों में रहीं स्वरा भास्कर

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा भास्कर ने गुजारिश, तनु वेड्स मनु, औरंगजेब, रांझणा, प्रेम रत्न धन पायो, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम किया है। स्वरा अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी वजह से वह कई बार विवादों में भी फंस जाती हैं। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे ही विवादित बयानों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे…

द कश्मीर फाइल्स पर स्वरा का बयान

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके साथ ही इसे हर किसी का सपोर्ट आर प्यार मिला। लेकिन स्वरा ने इस फिल्म के खिलाफ ट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, ‘अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए।’

हिजाब विवाद पर स्वरा भास्कर का बयान

अभिनेत्री ने हिजाब विवाद की तुलना द्वापर युग में हुए द्रौपदी चीर हरण से कर डाली थी। स्वरा ने हिजाब विवाद पर अपनी विवादित प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।’ इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

पाकिस्तान पर बयान

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन के दौरान स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को एक ‘फेलिंग स्टेट’ (असफल राज्य) बताया। उसी समय स्वरा का साल 2015 का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस पाकिस्तान की जमकर तारीफ करती दिखी थीं। यह वीडियो पाकिस्तानी शो का था, जिसमें अभिनेत्री ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश बताया था।

‘पद्मावत’पर ओपन लेटर

स्वरा भास्कर ने फिल्म पद्मावत के रिलीज के बाद मेकर संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा था। स्वरा ने फिल्म में ‘सती’ और ‘जौहर’ जैसे आत्म बलिदान के रिवाजों के महिमामंडन की निंदा की थी।

एक्ट्रस ने लेटर में लिखा कि, ‘क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।’ स्वरा के इस खत ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।

ये भी पढ़ें- Anupam Kher ने बाइक सवार को देखकर रोकी कार, बोले-सीना गर्व से चौड़ा हो गया; देखें Video

स्वरा भास्कर का सेना पर बयान

स्वरा भास्कर ने सेना पर विवादित बयान दिया था। साल 2018 में स्वरा ने एक साथ कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर बात की थी। स्वरा ने अपने इन ट्वीट में सेना को बेवकूफ तक कह डाला था। इस बयान पर स्वरा के खिलाफ लोगों ने खूब नाराजगी जताई थी।

ये भी पढ़ें- Abhishek की ‘दसवीं’ प्रमोट कर रहे Amitabh Bachchan भड़के, बोले- क्या कर लोगे? जानिए क्या है पूरा मामल

संबंधित खबरें...

Back to top button