MP में फिर आफत की बारिश! रीवा में सड़कें बनीं दरिया, चित्रकूट में मंदाकिनी उफनी
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रीवा में 187.4 मिमी बारिश से सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए, कई घरों में पानी घुसा। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। मौसम विभाग ने सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Dolly Wasvani
21 Aug 2026


























