
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पेरिस ओलिंपिक में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की है। पीवी सिंधु ने अगले राउंड में क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने पहले राउंड में मालदीव की फातिमा नाबाह अब्दुल रज्जाक को मात्र 29 मिनट में हरा दिया। सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-111 खिलाड़ी के खिलाफ यह मैच 21-9, 21-6 से जीता। अब सिंधु अपने दूसरे ग्रुप मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा का सामना करेंगी।
सिंधु लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सिंधु का यह तीसरा ओलिंपिक है। उन्होंने 2016 रियो में सिल्वर और 2020 टोक्यो में ब्रॉन्ज जीते थे।
सिंधु की जीत
पीवी सिंधु ने जीत के साथ पेरिस ओलिंपिक का आगाज किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में मालदीव की फातिमा नाबाह को हरा दिया। पहला सेट सिंधु ने 13 मिनट में 21-9 से अपने नाम किया था। दूसरा गेम सिंधु ने 14 मिनट में 21-6 से जीता।
बलराज ने रचा इतिहास
रोइंग में बलराज पंवार मेंस सिंगल्स स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बलराज ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने इस ओलिंपिक इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने रेपेचेज में 7:12.41 का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बलराज अब मंगलवार (30 जुलाई) को मेंस सिंगल्स स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।
फाइनल में रमिता
शूटर रमिता जिंदल विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं इलावेलिन वलारिवन फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। टॉप-8 शूटर्स ने फाइनल में जगह पक्की की है।
दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम
बैडमिंटन
- दोपहर 12:50 बजे- महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधु बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव)
- रात 8.00 बजे- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणॉय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी)
निशानेबाजी
- दोपहर 12.45 बजे- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन
- दोपहर 2.45 बजे- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबुता
- दोपहर 3.30 बजे से- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर
नौकायन
- दोपहर 1.18 बजे- पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार
टेबल टेनिस
- दोपहर 12.15 बजे- महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन)
- दोपहर 12.15 बजे- महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन)
- दोपहर 3.00 बजे- पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरत कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया)
तैराकी
- दोपहर 3.16 बजे- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज
- दोपहर 3.30 बजे- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु
तीरंदाजी
- शाम 5.45 बजे से- महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड
- शाम 7.17 बजे – महिला टीम- सेमीफाइनल
- रात 8.18 बजे- महिला टीम- मेडल राउंड के मैच
पहले दिन इन खेलों में रहा भारत का अच्छा प्रदर्शन
- मनु भाकर वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचीं।
- बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने पहला मैच जीता।
- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी ने बैडमिंटन की मेन्स डबल्स प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की।
- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।
- हरमीत देसाई ने टेबल टेनिस में अपना पहला मैच जीता।
- बॉक्सिंग में प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के अंतिम-16 में जगह बनाई।
भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट
भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल | मेडल | इवेंट | ओलंपिक सीजन |
नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों की 200 मीटर रेस | पेरिस 1900 |
नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) | पेरिस 1900 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | एम्स्टर्डम 1928 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लॉस एंजिल्स 1932 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | बर्लिन 1936 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लंदन 1948 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मेलबर्न 1956 |
केडी जाधव | ब्रॉन्ज | पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती | हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम | सिल्वर | पुरुष हॉकी | रोम 1960 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | टोक्यो 1964 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | मेक्सिको सिटी 1968 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | म्यूनिख 1972 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मास्को 1980 |
लिएंडर पेस | ब्रॉन्ज | पुरुष एकल टेनिस | अटलांटा 1996 |
कर्णम मल्लेश्वरी | ब्रॉन्ज | भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा | सिडनी 2000 |
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | सिल्वर | पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग | एथेंस 2004 |
अभिनव बिंद्रा | गोल्ड | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | बीजिंग 2008 |
विजेंदर सिंह | ब्रॉन्ज | पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) | बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार | ब्रॉन्ज | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
विजय कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग | लंदन 2012 |
साइना नेहवाल | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | लंदन 2012 |
मैरी कॉम | ब्रॉन्ज | महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी | लंदन 2012 |
योगेश्वर दत्त | ब्रॉन्ज | पुरुष 60 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
गगन नारंग | ब्रॉन्ज | 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | लंदन 2012 |
पीवी सिंधु | सिल्वर | महिला एकल बैडमिंटन | रियो 2016 |
साक्षी मलिक | ब्रॉन्ज | महिला 58 किग्रा कुश्ती | रियो 2016 |
मीराबाई चानू | सिल्वर | महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) | टोक्यो 2020 |
लवलीना बोरगोहेन | ब्रॉन्ज | महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंंग (64-69 किग्रा) | टोक्यो 2020 |
पीवी सिंधु | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | टोक्यो 2020 |
रवि कुमार दहिया | सिल्वर | पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | टोक्यो 2020 |
बजरंग पुनिया | ब्रॉन्ज | पुरुष 65 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
नीरज चोपड़ा | गोल्ड | पुरुषों का भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) | टोक्यो 2020 |
ये भी पढ़ें- भारत ने 43 रन से जीता पहला टी-20, श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त
One Comment