भारत के दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली भारतीय वायु सेना के लिए अच्छी खबर है। फ्रांस से दो सेकेंड हैंड मिराज 2000 लड़ाकू विमान फ्रांस से ग्वालियर एयरबेस पर पहुंच गए हैं। भारत पहुंचे ये दोनों विमान इससे पहले फ्रांस के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल थे। फ्रांस से भारत पहुंचे दोनों मिराज विमान ट्रेनर वर्जन हैं।
IAF gets two Mirage 2000 fighters from France to strengthen combat aircraft fleet
Read @ANI Story | https://t.co/aY40DpkQbC#Mirage2000 #IndianAirForce pic.twitter.com/eHaoL2yiAS
— ANI Digital (@ani_digital) November 25, 2021
नए मानकों पर किया जाएगा अपग्रेड
सूत्रों की माने तो भारत पहुंचे इन दोनों विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में चल रहे मिराज अपग्रेड प्रोग्राम के तहत अब नए मानकों पर अपग्रेड किया जाएगा। इसमें पुरानी तकनीकी की जगह इसमें नई तकनीकी डाली जाएगी जिससे ये दुश्मन के छक्के छुड़ा सकते हैं।
बालाकोट स्ट्राइक में निभाई थी अहम भूमिका
बता दें कि भारतीय वायुसेना के पास पहले से भी मिराज लड़ाकू विमानों का बेड़ा है। इनकी ताकत का अंदाजा आप इसे से लगा सकते हैं कि भारत ने 26 फरवरी 2019 को जब बालाकोट स्ट्राइक की थी तब 12 मिराज 2000 जेट्स ने नियंत्रण रेखा पार पाकिस्तान में घुसे थे और जैश-ए-मोहम्मद की ओर से चलाए जा रहे आतंकवादी शिवर को ध्वस्त कर दिए थे। बालाकोट स्ट्राइक के लिए मिराज को उसके स्पाइस-2000 बमों की वजह से चुना गया जो कि 70 किमी की दूरी तक मार सकते हैं।
वायुसेना को अब तक 51 मिराज-2000 मिले
दरअसल, भारतीय वायुसेना को अब तक 51 मिराज मिल चुके हैं। जिसमें तीन स्क्वाड्रन बने हैं ओर सभी की तैनाती ग्वालियर वासु सेना स्टेशन पर है। फ्रांस की मदद से मिराज का अपग्रेडेशन जारी है। लेकिन कुछ विमानों के क्रैश हो जाने की वजह से कुछ किट बच गए थे जिसे अब इन दोनों विमानों में फिट किया जाएगा।
जानें मिराज-2000 की खूबियां
- मिराज की पहली उड़ान 10 मार्च 1978 को हुई थी।
- मिराज-2000 विमान एक सीट वाला फाइटर जेट है।
- यह विमान एक घंटे में 2495 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम।
- मिराज- 2000 फाइटर जेट को भारत के द्वारा 1980 के दशक में फ्रांस से खरीदा गया था।
- दुनिया के सबसे अच्छे लड़ाकू विमानों की लिस्ट में ‘मिराज-2000’ दसवें नंबर पर है।
- भारतीय वायुसेना ने बालाकोट स्ट्राइक के लिए मिराज 2000 लड़ाकू विमान का ही उपयोग किया था।
- मिराज विमान जमीन के साथ-साथ हवा में मौजूद दूसरे प्लेन्स को भी निशाना बनाने में सक्षम है।