मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, टोल कर्मचारी से मारपीट का VIDEO वायरल
बूम बैरियर गिरने के बाद टोल नाके पर बवाल, मंत्री के काफिले का नाम आते ही गरमाया मामला,अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित लहपटरा टोल नाके पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले से जुड़ा विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि काफिले की एक गाड़ी पर बूम बैरियर गिरने के बाद टोल नाके पर विवाद हुआ। इसके बाद टोल कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
PREM
3 Sep 2026


























