भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में इस हफ्ते गर्मी से हल्की राहत… फिर तपेगा प्रदेश; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में गर्मी के कहर के बीच अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है। हालांकि अगले हफ्ते से फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। जिसके चलते मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने लगी है। माना जा रहा है कि रविवार रात को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इसके कारण तीन-चार दिन में मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश के सतना, खजुराहो, नौगांव, दमोह, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर एवं दतिया जिले में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों के साथ राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रीवा, सतना जिले में लू चलने की संभावना है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां तेज हवा के साथ चलेगी आंधी

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों के साथ विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, देवास जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ आंधी चलेगी। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 42.0 27.6
इंदौर 41.2 26.6
जबलपुर 42.6 27.5
ग्वालियर 44.5 26.2

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खजुराहो 45.4
दतिया 45.2
नौगांव 45
सीधी 44.6
सतना 44.3
रीवा 44.2
खरगोन 44
दमोह 44
रायसेन 43.6
खंडवा 43.5
सिवनी 43.4
टीकमगढ़ 43.4
राजगढ़ 43.1
उमरिया 43.1

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रायसेन 30.2
दमोह 29.2
राजगढ़ 28.5
सीधी 28.2
शाजापुर 28.1
खरगोन 27.4
रतलाम 27.4
टीकमगढ़ 27.4
खंडवा 27.2
गुना 27.2
दतिया 26.8
उज्जैन 26.5
सतना 26.5
नर्मदापुरम 26.4
सागर 26.1

ये भी पढ़ें- MP में ई-स्कूटर में आग का पहला मामला, ब्लास्ट के बाद जलकर हुआ खाक