इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : घूरने की बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया धारदार हथियार से हमला; 4 लोग घायल

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में घूरने की बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसियों का आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने वाले अनिल, ललित और शिव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्णा और उसके साथी की गिरफ्तारी हुई है। एक दूसरे पर हमला करने के आरोप में दोनों ही पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों ही पक्ष के लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button