क्रिकेटखेल

IPL 2022 से पहले फैंस को लग सकता है बड़ा झटका! स्टेडियम में जाकर मैच देखने का सपना हो सकता है चूर

IPL का 15वां सीजन अब बस कुछ ही दिन बाद शुरू होने वाला है। 26 मार्च को पहला मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहेल फैंस को एक बहुत बड़ा झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट के मैच दर्शकों के बिना यानी बंद दरवाजों के पीछे खेले जा सकते हैं।

फैंस को लगा तगड़ा झटका!

आईपीएल 2022 के लिए फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। पहले महाराष्ट्र सरकार ने टूर्नामेंट में 25 प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति दी थी, लेकिन अब इस आदेश को वापस लिया जा सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को राज्य में नए कोविड-19 खतरे की चेतावनी दी है, जिसका असर IPL पर भी पड़ सकता है। IPL 2022 के ज्यादातर मैच मुंबई के मैदान पर खेले जाने हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 का शेड्यूल जारी : CSK और KKR के बीच खेला जाएगा पहला मैच, जानिए कब है मैच

केंद्र ने राज्यों को जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मीडिया को बताया कि- हमें केंद्र सरकार से अलर्ट रहने के लिए एक लेटर मिला है। यूरोपीय देशों, साउथ कोरिया और चीन में कोविड-19 के केस में बढ़ोतरी हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने को कहा था। हालांकि, आईपीएल मैच पर हम अभी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

मुंबई में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा मैच

लीग के सभी 70 मैच महाराष्ट्र के दो शहर मुंबई (वानखेड़े, ब्रेबोन और डीवाई पाटिल स्टेडियम) और पुणे (MCA स्टेडियम) में खेले जाएंगे। मुंबई के तीन वेन्यू वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा पुणे में 15 मैच होंगे। सभी 10 टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल में 4-4 मुकाबले खेलेंगी। इसके अलावा उन्हें पुणे और ब्रेबोर्न में 3-3 मैच खेलने होंगे।
IPL 2022 का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, श्रीलंका में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान

आईपीएल पर कोरोना का साया

कोरोना महामारी का असर IPL पर भी काफी देखने मिला है। पिछले साल कोरोना के कारण से IPL को यूएई शिफ्ट किया गया था। अब कोरोना के प्रकोप की वजह से ही आईपीएल 2022 का आयोजन महाराष्ट्र में हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के 171 नए मामले सामने आए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार अभी से अलर्ट पर हैं।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button