मणिपुर में फिर भड़की हिंसा! तड़के 3 गांवों पर हमला, 30 से ज्यादा घरों में लगाई आग, गोलियों से गूंजा कांगपोकपी
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में लगातार दूसरे दिन हिंसा की घटनाओं से तनाव गहरा गया है। मंगलवार तड़के तीन लियांगमई नागा गांवों में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी के बाद कई घरों और संपत्तियों में आग लगा दी। 30 से अधिक घरों के प्रभावित होने की बात सामने आई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
Aditi Rawat
2 Sep 2026


























