Rajya Sabha Elections : झारखंड में कांग्रेस और झामुमो में समझौता, एक-एक सीट पर लड़ेंगे चुनाव
झारखंड में राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच समझौता हो गया है।पहले झामुमो ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के संकेत दिए थे। इसके बाद दोनों पार्टियों में खींचतान मच गई थी। उधर, कांग्रेस ने भी एक सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया था।
Naresh Bhagoria
7 Jun 2026


























