जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा! श्रद्धालुओं की बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 25 घायल
राजस्थान के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री महाराष्ट्र के नासिक जिले से धार्मिक यात्रा पर राजस्थान आए थे।
Aditi Rawat
24 Oct 2026


























