
भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता 18 साल के कुशासन में न केवल अनाचार, अराजकता, व्यभिचार और भ्रष्टाचार की शिकार हुई है। बल्कि, भ्रष्टाचार के चलते निरंतर कर्जे के बोझ में दबती जा रही है। ये आरोपी मंगलवार को कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी और मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए हैं।
सोसायटी कर्ज वसूलने में लगी हुई : चौधरी
विधायक कुणाल चौधरी ने बताया कि एफएक्यू के नाम पर उपार्जन बंदकर किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है। सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया है। सोसायटी कर्ज वसूलने में लगी हुई है। बिजली की वसूली चल रही है उसे बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि मिट्टी खरीदने वाली सरकार गेहूं नहीं खरीद पा रही है। जिन किसानों को नेनो यूरिया की आवश्यकता नहीं है, उन्हें भी जबरदस्ती यूरिया के साथ टिकाया जा रहा है। निजी कंपनियों से सांठगांठ के कारण किसान को मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है। चौधरी ने कहा कि सरकार को जैसा गेहूं है वैसा ही खरीदना पड़ेगा।
#भोपाल : #सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया कि #किसानों से खरीदी बंद की जाए। सोसायटी कर्ज वसूलने में लगी हुई है। बिजली की वसूली चल रही है उसे बंद नहीं किया। मिट्टी खरीदने वाली सरकार #गेहूं नहीं खरीद पा रही है। जैसा गेहूं है वैसा खरीदना पड़ेगा : #कुणाल_चौधरी, कांग्रेस विधायक… pic.twitter.com/ZvTlAE2dY2
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 28, 2023
कुत्तों की नसबंदी तक में घोटाला किया : गुप्ता
कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा, मध्य प्रदेश की सरकार घोटालों का रिकॉर्ड बना रही है। 215 महीने में 225 घोटाले हो चुके हैं। हर महीने एक घोटाला मध्य प्रदेश की पहचान बना दी गई है। यहां कुत्तों की नसबंदी तक में घोटाला हुआ है। मध्य प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार के चलते कर्जे के बोझ में दबती जा रही है। भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि गरीबों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से फ्री स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करने वाली सरकार ने खुद ही सैकड़ों अस्पतालों को आयुष्मान घोटाले में पकड़ा है। फर्जी मरीजों के नाम पर करोड़ों रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
#भोपाल : #मध्य_प्रदेश की #सरकार घोटालों का रिकॉर्ड बना रही है। 215 महीने में 225 घोटाले हो चुके हैं। कुत्तों की नसबंदी तक में घोटाला हुआ है। सरकारी कर्मचारी धड़ल्ले से हितग्राहियों का पैसा लूट रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता #भ्रष्टाचार के चलते कर्जे के बोझ में दबती जा रही है :… pic.twitter.com/NQ1Zb95VMQ
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 28, 2023
नकली नर्सिंग कॉलेज चल रहे
भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा, सरकार खुद स्वीकार कर रही कि प्रदेश में बिना शिक्षकों के नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। एक ही प्रिंसिपल 10-10 कॉलेजों में अपना नाम लिखवाए हुए और केवल डिग्रियां बांटी जा रही हैं। हजारों नर्सिंग के विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो गया है। प्रति नर्सिंग होम संख्या बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए वसूली के आरोप हैं। उच्च न्यायालय के दखल पर इनकी मान्यताएं रद्द करनी पड़ी हैं। लुटेरे नर्सिंग कॉलेज अपने विद्यार्थियों की उपस्थिति का रजिस्टर उच्च न्यायालय को नहीं दिखा पा रहे हैं।
हितग्राहियों का पैसा लूटा जा रहा
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन चपरासी से बाबू स्तर के कर्मचारियों के यहां छापे डलते हैं और करोड़ों रुपया बरामद होता है। सरकारी कर्मचारी धड़ल्ले से हितग्राहियों का पैसा लूट रहे हैं। कर्मचारी, कर्मचारियों के पेंशन जीपीएफ, डीडीएफ का पैसा निजी खातों में लूट रहे हैं। अभी अफसरों का तो नंबर ही नहीं आया। नौकरी में रहते कर्मचारी कारखाने चला रहे हैं। टीआई स्तर के पुलिस अधिकारियों को 100-100 करोड़ का आसामी माना जा रहा है। पुलिस पर ही बालात्कार के सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं।