
भोपाल। मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को मतदान हुआ है। अब मतदान की मतगणना 23 जनवरी (सोमवार) को की जाएगी। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह अंतिम निकाय चुनाव था। मतदान ईवीएम से करवाए गए थे।
पीथमपुर में सबसे कम हुआ मतदान
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अनूपपुर जिले के जैतहारी और बड़वानी के राजपुर निकाय में 80 फीसदी मतदान हुआ है। धार जिले के निकायों में मतदान 65 प्रतिशत दर्ज हुआ है। जबकि, पीथमपुर में सबसे कम 59 प्रतिशत मतदान हुआ।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह जानकारी दी है कि सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से शुरू हुआ। धीरे-धीरे इसमें गति आई और शाम 5 बजे तक मतदान 67.9 प्रतिशत पहुंचा। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले इस अंतिम निकाय चुनाव के परिणामों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के नेताओं की नजरें टिकी हैं।
इन निकायों में हुए चुनाव
गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में निर्वाचन हुआ। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी निर्वाचन कराया गया।
मतदान की स्थिति
- राघोगढ़ विजयपुर- 76%
- ओंकारेश्वर- 66%
- बड़वानी- 69%
- सेंधवा- 66%
- खेतिया- 74%
- पानसेमल- 72%
- पलसूद- 77%
- अंजड़- 75%
- धार- 63%
- मनावर- 67%
- धरमपुरी- 68%
- धामनोद- 68%
- कुक्षी- 70%
- राजगढ़- 73%
- सरदारपुर- 75%
- डही- 74%