कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: रविवार को 18 हजार केस मिले, 21 हजार लोग ठीक हुए; 193 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सात महीने बाद सबसे कम कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में कोरोना के 18 हजार 132 नए केस मिले, 21 हजार 563 लोग ठीक हुए और 193 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में 18 हजार 166 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।

रिकवरी की दर 98 प्रतिशत

शुक्रवार को देश में 19 हजार 740 नए केस मिले थे, 23 हजार 70 लोग ठीक हुए थे और 248 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को देश में 21 हजार 257 केस दर्ज किए गए थे, 24 हजार 963 लोग ठीक हुए थे और 271 लोगों की मौत हुई थी। वहीं बुधवार को 22 हजार 431 नए केस मिले थे। देश में अब कोरोना के 2 लाख 27 हजार 347 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं। जबकि रिकवरी दर 98 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 39 लाख 71 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 50 हजार 782
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 478
  • एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 27 हजार 347

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में रविवार को कोरोना वैक्सीन की 46 लाख 57 हजार 679 डोज दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 95 करोड़ 19 लाख 84 हजार 373 हो गया है।

कितने टेस्ट किए गए

संबंधित खबरें...

Back to top button