27 नवंबर को दुनिया उठाएगी बाल विवाह के खिलाफ आवाज! UN ने घोषित किया अंतरराष्ट्रीय दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र में होने वाली शादी और जबरन विवाह खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। देश में भी बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चल रहा है और सरकार ने आने वाले वर्षों में इसकी दर को तेजी से कम करने का लक्ष्य तय किया है।
Aditi Rawat
5 Sep 2026


























