
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया था। लेकिन बारिश के कारण पाक की पारी शुरू भी नहीं हो सकी। रात 9:50 बजे ही मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया, क्योंकि उस समय भी बारिश थमी नहीं थी। भारत अपना अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ कैंडी में ही खेलेगा।
उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने 87 और ईशान किशन ने 82 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ को 3 और नसीम शाह को 1 विकेट मिला।
भारतीय टीम की पारी
- भारतीय टीम 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हो गई।
- हार्दिक पांड्या ने 87 रन की पारी खेली।
- ईशान किशन ने 82 रनों की पारी खेली।
- जसप्रीत बुमराह 16 रन बनाकर आउट।
- श्रेयस अय्यर 14 पवेलियन लौटे
- भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 11 रन पर आउट।
- शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए।
- विराट कोहली 4 रन ही बना पाए।
- कुलदीप यादव 4 रन बनाकर आउट।
- शार्दुल ठाकुर 3 रन बना पाए।
- शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए।
- नसीम शाह और हारिस रऊफ को 3-3 सफलता मिली।
पाकिस्तान को 267 रनों का टारगेट
भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रनों का टारगेट दिया है। टीम इंडिया की पूरी पारी 48.5 ओवरों में 266 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। 16 रन बनाने वाले बुमराह को नसीम शाह ने चलता किया।
भारत को लगा नौवां झटका
भारत को नौवां झटका 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। नसीम शाह ने कुलदीप यादव को आउट किया। कुलदीप का कैच विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने लिया। उन्होंने अपनी 13 गेंद की पारी में चार रन बनाए। भारत का स्कोर 9 विकेट पर 262 रन है।
भारत का आठवां विकेट गिरा
भारत की पारी अचानक से लड़खड़ा गई है। नसीम शाह ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को शादाब खान के हाथों कैच आउट कराया। शार्दुल ने सिर्फ तीन रन बनाए। भारत का स्कोर 8 विकेट पर 243 रन है। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव क्रीज पर है।
जडेजा भी आउट
शाहीन आफरीदी ने भारत को एक और झटका दिया है। शाहीन ने रवींद्र जडेजा को आउट किया, जो विकेटकीपर रिजवान को कैच थमा बैठे। जडेजा ने 22 गेंदों पर 14 रन बनाए।
शतक से चूके हार्दिक
भारतीय टीम को मैच के अहम समय में बहुत बड़ा झटका लगा और हार्दिक पांड्या की दमदार पारी का अंत हो गया है। हार्दिक 44वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी का शिकार बन गए। शाहीन की गेंद पर आगा सलमान ने उनका कैच लिया। हार्दिक के पास वनडे करियर का पहला शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह 87 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक ने 90 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और एक छक्का भी लगाया। भारत का स्कोर 43.2 ओवरों में 6 विकेट पर 239 रन है। रवींद्र जडेजा 14 और शार्दुल ठाकुर बिना खाता खेले क्रीज पर हैं।
आधी टीम पवेलियन लौटी
204 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ईशान किशन अपने शतक से चूक गए और 81 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। हारिस रऊफ की गेंद में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बाबर आजम को कैच थमाकर आउट हुए। अब हार्दिक पांड्या के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार हो चुका है। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या अपने अर्धशतक पूरे कर चुके हैं। किशन अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई है।
हार्दिक पांड्या ने जड़ी फिफ्टी
ईशान किशन के बाद हार्दिक पांड्या ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वनडे में यह उनका 11वां अर्धशतक है। पांड्या ने 34वें ओवर में आगा सलमान की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 34 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 72 और हार्दिक पांड्या 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
ईशान की फिफ्टी
ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाया है। ईशान ने 54 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 सिक्स लगाया। ईशान के वनडे इंटरनेशल करियर का यह 7वां अर्धशतक रहा। ईशान ने लगातार चौथे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली है। भारत ने 29 ओवर में चार विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 55 और हार्दिक पांड्या 37 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। 4 विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 14 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 32 और हार्दिक पांड्या 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को लगा चौथा झटका
हारिस रऊफ ने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। शुभमन गिल 10 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। गिल ने 32 गेंद पर 10 रन बनाए। 14.2 ओवरों में भारत का स्कोर चार विकेट पर 70 रन है। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या बैटिंग कर रहे हैं।
बारिश रुकने के बाद फिर शुरू हुआ मैच
बारिश रुकने के बाद फिर से खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं। भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। ईशान किशन आठ और शुभमन 7 न बनाकर नाबाद हैं। ईशान ने पारी का पहला छक्का लगाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर हारिस रऊफ को ऑफ साइड में छक्का मारा।
बारिश के कारण एक बार फिर मैच रुका
बारिश के कारण एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच रुक गया है। मैच रुकने तक भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 51 रहा है। ईशान किशन (2) और शुभमन गिल (6) नाबाद हैं।
भारत को लगा तीसरा झटका
भारतीय टीम लगा तीसरा झटका लगा है। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस रऊफ ने श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर 9 गेंद पर 14 रन बनाकर फखर जमान को कैच थमा बैठे। भारत का स्कोर 10 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 48 रन है। ईशान किशन और शुभमन गिल गिल क्रीज पर हैं।
विराट कोहली भी आउट
टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा है। शाहीन आफरीदी ने रोहिट शर्मा के बाद विराट कोहली को भी आउट कर दिया। विराट 7 गेंदों में 4 रन ही बना सके। वहीं, रोहित 22 गेंदों में 11 रन बना सके थे। भारत का स्कोर 6.4 ओवरों में दो विकेट पर 29 रन है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर गिल क्रीज पर हैं।
रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड
बारिश के तुरंत बाद टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल रहे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है। विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
मैदान पर से कवर्स हटे
फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मैदान पर से कवर्स हट गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा हेलमेट पहनकर फिर से मैदान पर उतरने के लिए काफी उत्सुक हैं।
बारिश के कारण रुका खेल
मुकाबले में बारिश आ गई है। पहली पारी के 4.2 ओवर के बाद ही तेज बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। 4.2 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 18 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन और शुभमन गिल आठ गेंदों में खाता खोले बिना मैदान में हैं।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू की है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बैटिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह आफरीदी ने की। पहले ओवर की समाप्ति के बाद भारत- 6/0. रोहित ने 4 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।