व्यापार जगत

मार्केट कैप के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार छठे नंबर पर, फ्रांस को पीछे छोड़ा

मुंबई। फ्रांस के शेयर मार्केट को पीछे छोड़ चुका भारत का शेयर बाजार अब जल्द ही यूके को पीछे छोड़ सकता है। जिस तेजी से बाजार बढ़ रहा है उसे देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में 6वें नंबर का बाजार जल्द ही 5वें नंबर पर होगा।
कितना बड़ा है बाजार
भारत का शेयर बाजार का मार्केट कैप 260.80 लाख करोड़ रुपए (3.54 ट्रिलियन डॉलर) है। इसने गुरुवार को फ्रांस के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस का शेयर मार्केट 3.39 ट्रिलियन डॉलर है।

त्योहारों के सीजन में जैसी तेजी भारतीय बाजार देखी जा रही है उससे लगता है कि दीवाली या दिसंबर तक BSE सेंसेक्स 61 हजार के अंक को पार कर जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह मार्केट कैप के मामले में यूके से आगे होगा।

किस देश का बाजार कितना बड़ा

देश मार्केट कैप
अमेरिका           50.99 ट्रिलियन डॉलर
चीन                 12.41 ट्रिलियन डॉलर
जापान               7.37 ट्रिलियन डॉलर
हांगकांग             6.41 ट्रिलियन डॉलर
यूके                   3.66 ट्रिलियन डॉलर
भारत                3.54 ट्रिलियन डॉलर
फ्रांस                 3.39 ट्रिलियन डॉलर

इन कंपनियों की लिस्टिंग से मिलेगा बड़ा उछाल :

इस साल के अंत तक एलआईसी के आईपीओ के आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह 10 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। बड़े आईपीओ में पेटीएम का भी इंतजार है जो दिवाली के आसपास आ सकता है। इन कंपनियों के अलावा 24 से ज्यादा कंपनियां दिसंबर तक लिस्ट होने वाली हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button