16 साल बाद पोलैंड के PM का भारत दौरा! मोदी से मिलेंगे PM टस्क, रक्षा से व्यापार तक होंगे अहम फैसले
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। 22 अक्टूबर को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक होगी। इस दौरान रक्षा, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। इस यात्रा से रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Aditi Rawat
22 Oct 2026

























