समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर उनके हेलीकॉप्टर को रोककर रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे हेलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।
‘ये हारती हुई भाजपा की साजिश’
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। उन्होंने कहा कि हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।
‘संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज’
अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।