जिले के रांझी स्थित छठवीं बटालियन के प्लाटून कमांडर नारायण बहादुर थापा के 30 साल के बेटे रोहित थापा की 4 युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रांझी थाना पुलिस ने चंद घंटों में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात आरोपियों ने SAF पेट्रोप पंप के सामने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

रोहित पर चाकू से हुआ था हमला
रोहित थापा रविवार रात गांधी व्यायामशाला के लिए निकला था। जैसे ही वे SAF पेट्रोल पंप के सामने मामा किराना स्टोर के पास पहुंचा, तो उसे संजय थापा, अभिषेक बहादुर, मनीष और सोनू ने रोक लिया। चारों शराब के नशे में धुत थे। चारों ने रोहित के साथ गली-गलौज की। विरोध करने पर रोहित पर चाकू से कई वार किए।

रोहित ने भाई को किया था कॉल
जानकारी के अनुसार, आरोपियों के फरार होने के बाद रोहित ने छोटे भाई सुमित थापा को कॉल कर सूचना दी थी। सुमित मौके पर पहुंचा और दोस्तों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से पहले आरोपियों के नाम रोहित ने भाई सुमित को बताए थे।
हत्याकांड के आरोपी पुलिस परिवार से जुड़े हैं
बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी पुलिस परिवार से जुड़े हैं। चारों आरोपियों में से संजय थापा के पिता स्व. सुरेश थापा आमी र्से रिटायर थे। वहीं, अभिषेक के पिता अमर बहादुर SAF में प्रधान आरक्षक हैं। मनीष सोनी के पिता कृष्ण बहादुर सिंह SI हैं। जबकि सोनू पांडे के पिता राधेश्याम पांडे SAF से रिटायर हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।