
इंदौर। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बारिश के मौसम में सड़कों पर लगे प्लास्टिक के गमलों पर पेंट किया जा रहा है। इसको लेकर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। कांग्रेस के शहर प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि, मेहनत का पैसा जो जनता टैक्स के रूप में दे रही है उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
नगर निगम ने निकाला है टेंडर
सोमवार सुबह नगर निगम के कर्मचारी बृज के पास बने इंदौर को सुंदर बनाने के लिए जो प्लास्टिक के गमले लगाए गए हैं। उसे पेंट करते कुछ लोग दिखाई दिए। जब उनसे पूछा गया कि, आप क्या लोहे पर पेंट कर रहे हैं तो उनका कहना था नहीं यह प्लास्टिक के गमले हैं। इन्हें रंगीन बनाना है इस कारण से अलग-अलग कलर इन पर किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा इस गमलों पर पेंट करने के लिए एक टेंडर भी निकाला गया है। जिसके बाद ही बारिश के मौसम में इन पर कलर किया जा रहा है।
कांग्रेस के विवेक खंडेलवाल ने क्या कहा
इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के शहर प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस तरह से नगर निगम द्वारा जनता के टैक्स को व्यर्थ करने का नगर निगम पर आरोप लगाया। उन्होंने महापौर का ध्यानाकर्षण करते हुए यह भी कहा कि, नगर निगम जो टैक्स आम जनता से वसूल करता है। अगर उसे इसी तरह से व्यर्थ किया जा रहा है तो नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। इस तरह नगर निगम जनता ही मेहनत के पैसे को पानी में बहा देगा।
#इंदौर : #बारिश में प्लास्टिक के गमलों पर पेंट करते नजर आए #नगर_निगम_कर्मचारी। #कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- मेहनत का पैसा जो जनता टैक्स के रूप में दे रही है उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।@SwachhIndore @advpushyamitra @INCMP #Rain#IndoreNagerNigam #Congress #Indore… pic.twitter.com/0otzZLQjY2
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 3, 2023
(इनपुट- हेमंत नागले)