राष्ट्रीय

पर्यावरण मंत्रियों को PM मोदी ने किया संबोधित, बोले- अब ‘ग्रीन ग्रोथ’ और ‘ग्रीन जॉब्स’ पर है देश का फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी है। अब हमें ग्रीन ग्रोथ पर फोकस करना है। भारत के लिए अगले 25 साल बेहद अहम हैं।

पर्यावरण मंत्रियों से किया ये आग्रह

अब देश का फोकस ग्रीन ग्रोथ, ग्रीन जॉब्स पर है। इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर राज्य के पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका बहुत बड़ी है। पीएम ने कहा, मैं सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकोनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। इससे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के हमारे अभियान को भी ताकत मिलेगी। देश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी उपायों को सीखें और देशभर में इन्हें लागू करें।

2070 तक नेट जीरो का टारगेट

पीएम मोदी ने कहा, अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से ही दुनिया आज भारत के साथ भी जुड़ रही है। बीते सालों में गीर के शेरों, बाघों, हाथियों, एक सींग के गेंडों और तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश में चीता की घर वापसी हुई है। भारत ने साल 2070 तक नेट जीरो का टारगेट रखा है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा: नीतीश के खिलाफ आज भरेंगे हुंकार, सीमांचल से मिशन-2024 का करेंगे आगाज

मैंने पूरा किया नेहरू जी का काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सरदार सरोवर डैम का शिलान्यास आजादी के तुरंत बाद किया गया था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी और पंडित नेहरू ने शिलान्यास किया था, लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए। झूठा प्रचार किया गया कि अभियान पर्यावरण विरोधी है। जिस काम की शुरआत नेहरू जी ने की थी वह मेरे आने के बाद पूरा हुआ।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button