भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिला गहरे गड्ढे में गिरी, हालत गंभीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बधुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोलार रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के सामने स्कूटी सवार महिला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सिक्सलेन के 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- कोलार सिक्सलेन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल; कहा- चुनावी चंदा जुटाने मकानों में लगवाए अतिक्रमण के लाल निशान

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 5 बजे की है। स्कूटी सवार महिला कोलार रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के सामने से जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर उसकी गाड़ी करीब 10 गहरे गड्ढे में गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला के सिर में गहरी चोट आई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

भोपाल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button