बॉलीवुडमनोरंजन

Lata Mangeshkar Health Update : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।

24*7 डॉक्टर्स की निगरानी में है ताई

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि, उनकी तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है, डॉक्टर्स की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है।

6-7 दिन पहले वेंटिलेटर सपोर्ट से था हटाया

गायिका लता मंगेशकर को 6-7 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। डॉक्टर प्रतीत समधानी ने तब बताया था कि उनके सेहत में सुधार हैं, लेकिन वह आईसीयू में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।

कुछ दिन पहले भी फैलाई गई थी झूठी खबर

कुछ दिन पहले भी कथित तौर पर लता मंगेशकर की हालत बिगड़ने की बात कही गई थी और इसके बाद उनकी प्रवक्ता ने इस खबर को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था, ‘लोगों के बीच झूठी खबरों का फैलना, परेशान करने वाला है। लता दीदी की हालत स्थिर हैं, कृपया उनकी शीघ्र घर वापसी के लिए प्रार्थना करें।’

ये भी पढ़ें- Corona Update : देश में बीते 24 घंटों में 1 लाख 28 हजार नए केस दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 7.98%

सात दशक का शानदार करियर

अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। लता मंगेशकर हिंदी, मराठी, बंगाली और अन्य भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

संबंधित खबरें...

Back to top button