इंदौरमध्य प्रदेश

17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी को लेकर क्राइम ब्रांच और राजेंद्र नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को राजेंद्र नगर क्षेत्र से दो युवकों को 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरसअल, ये पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी कचरा संयंत्र के पास का है। यहां पर मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि दो आरोपी मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए संदिग्धों ने पुलिस को अपना नाम निमेष और अजय बताया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने तुरंत दोनों को अपनी गिरफ्त में लिया। इसके बाद इनका रिकॉर्ड चेक करने पर पाया कि यह पुराने अपराधी हैं। अब राजेंद्र नगर पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी कि यह अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आए और किसे देने वाले थे।

अवैध मुनक्का फैक्ट्री पर मारा था छापा

क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के पालदा क्षेत्र स्थित अवैध मुनक्का फैक्ट्री पर गुरुवार को छापामार कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 40 किलो भांग सहित कई उपकरण जब्त किए हैं। पालदा क्षेत्र में अवैध रूप से भांग लाकर मुनक्का बनाई जा रही है, जो कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही है। छापामार कार्रवाई में दो आरोपी प्रेमचंद और अरुण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं दोनों आरोपियों के पास से 40 किलो भांग, फैक्ट्री में मुनक्का बनाने की मशीन को जब्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: MP News : अवैध मुनक्का फैक्ट्री पर छापा, क्राइम ब्रांच ने जब्त की 40 किलो भांग, 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button