भोपाल हनुमानगंज थाने में भयंकर आग,30 वाहन जलकर खाक! शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
भोपाल के हनुमानगंज थाना परिसर में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खड़े वाहनों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 30 वाहन आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया, अन्यथा थाना भवन और आसपास खड़े वाहन भी भारी नुकसान झेल सकते थे।
Garima Vishwakarma
26 Mar 2026


























