ग्वालियर में हिट एंड रन का मामला :तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र स्थित निरावली पॉइंट पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। चमेली बघेल (45) और उनके बेटे धर्मेंद्र (27) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया।
Mithilesh Yadav
28 Nov 2025


























