गुढ़ियारी में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष,7 पिरामिड के बाद फूटी दही हांडी, विजेता टीम को मिला 10 लाख का इनाम
भक्ति का रंग,गोविंदाओं का दम और 7 पिरामिड का रोमांच, गुढ़ियारी में दही हांडी ने बांधा ऐसा समां कि देर रात तक गूंजता रहा जय श्रीकृष्ण का जयघोष। रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव भव्य तरीके से संपन्न हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
PREM
6 Sep 2026


























