CG NEWS:मौसेरे भाई ने बनाया फर्जी डायरेक्टर, करोड़ों रुपए विदेश भेजे, ED के छापे में खुला बड़ा खेल
रायपुर में फर्जी कंपनी के जरिए करोड़ों रुपए विदेश भेजने का मामला सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सड्डू निवासी संदीप सेठ ने आरोप लगाया है कि उसके मौसेरे भाई रितेश गुप्ता ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे ठाणे स्थित एक निजी कंपनी का डायरेक्टर बना दिया। कंपनी के संचालन और वित्तीय गतिविधियों की जानकारी उससे छिपाई गई। कई दस्तावेजों पर उससे हस्ताक्षर कराए गए, जबकि कुछ दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार कंपनी के नाम पर एसबीएम बैंक, आ
Prem Nirmalkar
23 Jul 2026


























