जबलपुरमध्य प्रदेश

सतना : रीवा रोड पर मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, करीब एक दर्जन मजदूर घायल

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सड़क हादसा हो गया। रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबा के पास मजदूरों से भरा मैजिक वाहन पलट गया। इस हादसे में करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल सभी मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर मैजिक वाहन में सवार होकर मजदूरी करने के लिए सज्जनपुर से सिंधी कैंप जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान मैजिक वाहन में 12 मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। कोलगवां थाना क्षेत्र के पास की घटना बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button