
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चामुंडा माता चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटर सवार एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बीएसएनएल में पदस्थ महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
आप के शहर अध्यक्ष की पत्नी की मौत
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर शाम शहर के व्यवस्थम चौराहे चामुंडा पर हुआ। जहां बीएसएनल कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी शालिनी शर्मा अपनी ड्यूटी पूरी करके स्कूटर से घर लौट रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण थी कि, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची और बस जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, मृतक महिला आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की पत्नी है। देवासगेट थाना प्रभारी मोहन जाट ने बताया कि, बस एम यादव ट्रैवल्स की थी। जिसे जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
#उज्जैन : सड़क हादसे में #BSNL कर्मी की मौत,बस जप्त, ड्राइवर गिरफ्ता, चामुंडा माता चौराहे की घटना, देखें VIDEO#MPNews #Accident #PeoplesUpdate pic.twitter.com/vKIsR6hY81
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) August 18, 2023
(इनपुट – संदीप पांडला)