सोहागपुर: एफसी फुटबॉल क्लब की टीम बागेश्वर टूर्नामेंट में खेलेगी, मिली नई जर्सी
एफसी फुटबॉल क्लब सोहागपुर की टीम अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड के बागेश्वर रवाना होगी। टीम के रवाना होने से पूर्व समाजसेवी ठाकुर हरगोविंद पुरविया ने क्लब के खिलाड़ियों को नई जर्सियां देकर उनका उत्साहवर्धन किया। ठाकुर हरगोविंद पुरविया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेलने और शानदार प्रदर्शन से सोहागपुर नगर का नाम रोशन करने की बात कही।
Neelam Tiwari
3 Sep 2026


























