भोपालमध्य प्रदेश

BJP विधायक दल की बैठक : पेसा एक्ट, बूथ को सशक्त बनाने पर की चर्चा; वीडी शर्मा ने दी ये जानकारी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीएम हाउस पर बीजेपी विधायक दल की बैठक की। इस बैठक में पेसा एक्ट, बूथ सशक्तिकर, पार्टी अभियान, विकास के कार्यक्रम, शिलान्यास-भूमिपूजन जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में बीजेपी के सीनियर नेता मौजूद रहे।

विधायक दल की मीटिंग को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

काफी देर तक चली बैठक

शनिवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक काफी देर तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पार्टी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद मंच पर थे। जबकि, मंत्री और विधायक सामने बैठे थे। बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने कई विषयों पर भी चर्चा की गई।

विधायकों ने विकास का रोल मॉडल बनाया : वीडी शर्मा

बीजेपी विधायक दल की बैठक समाप्त होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक विकास का एक बड़ा अभियान मध्य प्रदेश के अंदर हर विधानसभा में चला रहे हैं। हर विधायक ने अथक प्रयासों के साथ अपनी विधानसभा को विकास का रोल मॉडल बनाया है। संगठन की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का अभियान है।

स्वर्णिम मप्र बनाने की ओर अग्रसर हैं : वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले मध्य प्रदेश में क्या था?, बीजेपी की सरकार ने मध्य प्रदेश को विकसित मप्र बनाया और अब मध्य प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर हैं। विकास से जुड़ी सारी बातें, अपने तंत्र को विकसित करना, विकास के कार्य को जमीन पर उतारना, हितग्राहियों से संपर्क के महाअभियान में हम सब कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास पर BJP विधायक दल की बैठक शुरू, पेसा एक्ट से लेकर सत्ता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button