
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कदम ताल करते हुए चलीं। वहीं प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट भी यात्रा में शामिल हैं। राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए। अब इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी एंट्री होने वाली है।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे खड़गे
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 नवंबर को इंदौर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का यह पहला इंदौर दौरा है। वे शाम 5:30 नई दिल्ली से विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे। संविधान दिवस के मौके पर वे महू जाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी महू में पहुंचेगी।
इंदौर में करेंगे रात्रि विश्राम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महू में ड्रीम लैंड चौराहे पर होने वाली जनसभा में भाग लेंगे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेगी। खड़गे यात्रा में शामिल होंगे और राहुल गांधी के साथ कुछ देर पैदल भी चलेंगे। इसके बाद वे इंदौर में रात्रि विश्राम कर 27 नवंबर को वे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के लिए वडोदरा जाएंगे, वहां चुनावी सभाएं लेंगे।
#मध्यप्रदेश में #भारत_जोड़ो_यात्रा के दूसरे दिन आज #प्रियंका_गांधी तथा उनके पति #रॉबर्ट_वाड्रा, पुत्र #रेहान_वाड्रा, #सचिन_पायलट शामिल हुए। देखें #वीडियो@RahulGandhi #BharatJodaYatra @INCMP #PeoplesUpdate pic.twitter.com/xvDxGQWR1n
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 24, 2022
पहली बार यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन है। गुरुवार को राहुल के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हैं। बता दें कि प्रियंका पहली बार यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। गुरुवार को यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई।
#राहुल_गांधी की #भारत_जोड़ो_यात्रा में #मध्य_प्रदेश से शामिल हुई #प्रियंका_गांधी।@RahulGandhi #BharatJodaYatra @INCMP #PeoplesUpdate pic.twitter.com/ZNBeT93XLC
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 24, 2022
ये भी पढ़ें: MP में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचते ही बदले कांग्रेस के सुर, जयराम रमेश बोले- सावारकर से जुड़ा अध्याय समाप्त हो चुका है