CG News एमसीबी में 5 क्विंटल 65 किलो गांजा जब्त, वाहन छोड़कर फरार हुए तस्कर, ओडिशा से लाई जा रही थी खेप
एमसीबी जिले की नागपुर चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पोड़ी थाना क्षेत्र में दो वाहनों से 5 क्विंटल 65 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम उजियारपुर के प्राथमिक स्कूल के पास घेराबंदी की गई थी। पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहनों में एक-एक किलो के पैकेटों में पैक किया गया गांजा मिला। प्रारंभिक जांच में यह खेप ओडिशा से लाई जाना सामने आया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर
Prem Nirmalkar
6 Jun 2026



























