CG NEWS: दिल्ली में कांग्रेस की हलचल, छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष की दौड़ में आदिवासी चेहरे सबसे आगे!
दिल्ली में जुटे वरिष्ठ आदिवासी नेता, संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा तेज; अंतिम फैसला हाईकमान के हाथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ आदिवासी नेताओं की राजधानी में मौजूदगी ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है। संगठन में बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर लगातार मंथन की बात सामने आ रही है।
PREM
21 Jul 2026


























