CG NEWS:बीज निगम के रिटायर्ड मैनेजर पर EOW का शिकंजा, आय से 88% ज्यादा संपत्ति मामले में गिरफ्तारी
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार जांच में पाया गया कि सेवा अवधि के दौरान उनकी कुल वैध आय लगभग 6 करोड़ रुपये थी, जबकि इसी अवधि में उन्होंने 11.28 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च और निवेश किया। जांच के मुताबिक यह उनकी वैध आय से लगभग 5.28 करोड़ रुपये अधिक है, जो कुल आय का करीब 88 प्रतिशत बताया गया है। राजेंद्र सिंह क्षत्रीय पहले
PREM
18 Jul 2026




























