इंदौरमध्य प्रदेश

Ratlam News : युवक की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत के किनारे बने शेड के पास मिला। वहीं इस मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खेत में मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक, सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम अडवानिया के पास रविवार सुबह जब लोगों खेतों की ओर गए तो अडवानिया-गोवर्धनपुरा रोड पर स्थित एक खेत में युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक की पहचान राजू (30) पुत्र नगजी निवासी ग्राम गोवर्धनपुरा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राजू एक खेत पर हाली था। हर दिन की तरह वह शनिवार रात घर से निकला, इसके बाद घर नहीं पहुंचा। युवक की कनपट्टी, दाढ़ी और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के वार के निशान होना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। वहीं फिलहाल हत्या के कारणों का पता भी नहीं चल सका है। मृतक के पास मोबाइल नहीं था, पुलिस द्वारा अनेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Indore Law College Controversy : जानें लॉ कॉलेज में किताब को लेकर क्यों हो रहा विवाद, ऐसा क्या लिखा है ?

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button