छग में शिक्षक भर्ती के बाद SI-सूबेदार मुख्य परीक्षा भी टली, 7,301 अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा पहले 24 से 26 अक्टूबर और बाद में 2 से 4 नवंबर 2026 के लिए निर्धारित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों को अब नई तारीखों का इंतजार है। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है, लेकिन अगली परीक्षा तिथि की घोषणा फिलहाल नहीं की है।
PREM
14 Oct 2026


























