छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों में बड़े बदलाव की तैयारी, बनेगा कर्मचारी चयन मंडल
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य सरकार कर्मचारी चयन मंडल बनाने की तैयारी में है, जो केंद्र के कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर काम करेगा। इससे समान योग्यता वाले पदों के लिए संयुक्त परीक्षा होगी और अलग-अलग विभागों की परीक्षाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रस्ताव जल्द विधानसभा में पेश किया जा सकता है।
Shivani Gupta
9 Mar 2026


























