CG NEWS:नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग, करोड़ों के निर्माण पर उठे बड़े सवाल
रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। घटना मुख्य सदन से लगे एक अधिकारी के कक्ष में हुई, जहां फॉल्स सीलिंग के साथ स्टील पाइप और सपोर्ट फ्रेम भी नीचे आ गिरे। संयोगवश घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तब
Prem Nirmalkar
23 Jul 2026



























