रीवा में बस-बल्कर की भीषण टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, 30 घायल, PM मोदी ने जताया दुख, CM डॉ मोहन यादव ने दिए मदद के निर्देश
मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाईवे-39 पर बस और बल्कर की भीषण टक्कर में 5 यात्रियों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस खाई में जा गिरी। ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पीएम मोदी ने दुख जताया, जबकि सीएम मोहन यादव ने मृतकों और गंभीर घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।
Dolly Wasvani
3 Sep 2026


























